स्वतंत्रता दिवस पर गीता बाल विद्यालय में ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन


पौड़ी / श्री गीता आश्रम15 अगस्त – स्वर्ग आश्रम स्थित श्री गीता आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित गीता बाल विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने की, जबकि विशेष अतिथि आचार्य भानु दत्त त्रिपाठी ‘मधुरेश’ और सम्मानित अतिथि इंद्र प्रकाश अग्रवाल, डॉ. नारायण सिंह रावत, सभासद जितेंद्र धाकड़, पूर्व सभासद जितेंद्र अवस्थी, समाजसेवी मोहन नागर, आश्रम प्रबंधक चंद्र मित्र शुक्ल, सह-प्रबंधक त्रिभुवन उपाध्याय, श्रीमती प्रमिला शाह, अशोक शर्मा, प्रेम प्रसाद, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की अध्यापिकाएं संगीता डोभाल, गीता उपाध्याय, भावना वर्मा, बच्चों के अभिभावक और आश्रमवासी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता में वीर शहीदों का अद्वितीय बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके त्याग के कारण ही हम गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुए। सभी ने शत-शत नमन करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया।









