ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई: फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
सहारनपुर से दबोचा गया 26 वर्षीय अभियुक्त, लंबे समय से चल रहा था फरार


ऋषिकेश/देहरादून(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मु0अ0स0- 51/25 धारा 316(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विकास कुमार पुत्र नाथी राम, निवासी ग्राम असगरपुर आहत थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 26 वर्ष, काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।
गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाते हुए 28 मार्च 2026 को अभियुक्त को उसके निवास स्थान थाना मिर्जापुर, सहारनपुर (उ0प्र0) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कर 29 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 निखलेश बिष्ट
- कांस्टेबल 1232 सुधीर कुमार
ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










