वन्दे मातरम के 150वें वर्ष पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम मुनिकीरेती में गूंजा देशभक्ति का स्वर
अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह के निर्देशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से गाया ‘वन्दे मातरम’

मुनिकीरेती/टिहरी गढ़वाल (दिलीप शर्मा) : 07 नवम्बर।जिलाधिकारी टिहरी के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को उत्तराखण्ड पेयजल निगम, मुनिकीरेती कार्यालय में वन्दे मातरम के 150वें वर्ष पर विशेष आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वन्दे मातरम’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह द्वारा किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम गीत गाया। देशभक्ति के इस आयोजन में सभी ने एक स्वर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहायक अभियंता भूषण सिंह, सहायक अभियंता दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता विनीत कुमार, कनिष्ठ अभियंता निकिता तोमर सहित समस्त कार्यालय कर्मचारी — कमली देवी, अरुण छेत्री, रविन्द्र नेगी, सुखी राम, धर्मेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अधिशासी अभियंता शाह ने कहा कि “वन्दे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।”
उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।









