प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज
ग्राफीक ईरा अस्पताल देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण
ऋषिकेश, 15 सितम्बर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर, बुधवार को विस्थापित कॉलोनी इंद्रानगर के सामुदायिक भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में देहरादून स्थित ग्राफीक ईरा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
विभिन्न रोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ
शिविर में नेत्र रोग, नाक-कान-गला, हड्डी रोग, स्त्री रोग (गाइनोलॉजी) और जनरल फिजिशियन के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। परीक्षण के बाद सभी आवश्यक दवाइयाँ निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
गंभीर रोगियों को मिलेगा विशेष लाभ
आयोजकों ने बताया कि यदि किसी मरीज को गंभीर बीमारी पाई जाती है और ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, तो उसका इलाज आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत ग्राफीक ईरा अस्पताल में निःशुल्क किया जाएगा।
आयोजन का समय व स्थान
- तारीख: 17 सितंबर 2025 (बुधवार)
- समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- स्थान: सामुदायिक भवन, विस्थापित कॉलोनी, इंद्रानगर, ऋषिकेश
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।









