उत्तराखंडहादसा

ब्यासी के समीप कौड़ियाला में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, पुलिस ने बताया सभी यात्री सकुशल

टिहरी / ब्यासी, 23 जून : एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए  बताया कि आज ऋषिकेश देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के ब्यासी के समीप कौड़ियाला में एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री सकुशल थे। मौके पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी के एएसआई शेखर चंद्र जोशी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button