उत्तराखंडमुनि की रेती

श्रीरामलीला के प्रथम दिवस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे मुख्य अतिथि

गणेश वंदना के साथ किया शुभारंभ, कलाकारों व समिति को दी शुभकामनाएं

 

ऋषिकेश, 22 सितंबर : मुनिकीरेती स्थित नया पुल मैदान में मां गंगा रामलीला समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गणेश वंदना के साथ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक मंचन नहीं बल्कि समाज की नैतिकता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने समिति और कलाकारों की सराहना करते हुए आयोजन को प्रेरणादायी बताया।

द्वितीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब

नीलम बिजलवान ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलन कर राम लिला का किया शुभारंभ, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

ऋषिकेश, 23 सितंबर : नया पुल 14 बीघा मैदान में रामलीला के दूसरे दिन श्रवण लीला, राम जन्म व सीता जन्म की झलकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी और सभासदों ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

समिति अध्यक्ष संदीप परमार ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का संदेश देने वाला आयोजन बताया। मंच संचालन देवेंद्र दत्त जोशी ने किया।

👉 हजारों की भीड़ और गगनभेदी जयकारों ने यह साबित किया कि श्रीरामलीला क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button