
कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) : 28 अक्टूबर देर शाम कोटद्वार के चरेक मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक टोयोटा कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने त्वरित और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में गिरे चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम की तत्परता से एक बड़ी जनहानि टल गई।
घायलों का विवरण इस प्रकार है:
आमिर पुत्र निसार, उम्र 25 वर्ष
सलमान, उम्र 26 वर्ष
नदीम पुत्र अनीस, उम्र 29 वर्ष
अमान पुत्र फैजल, उम्र 24 वर्ष
सभी घायल विजनौर, रामपुरा (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं। SDRF टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
स्थानीय लोगों ने SDRF की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंचे दल ने चारों की जान बचाई।









