विश्व पर्यावरण दिवस, न.पा.प. मुनिकीरेती-ढालवाला ने पालिका क्षेत्र के वार्ड नं.08 और 09 में वितरित किए कपड़े के थैले
क्षेत्र की जनता को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

टिहरी / मुनि की रेती (ऋषिकेश ), 07 जून : जीरो वेस्ट इवेंट कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के तहत प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से पालिका क्षेत्र के वार्ड नं.08 और 09 में आईईसी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें आईईसी की टीम द्वारा जीरो वेस्ट इवेंट के तहत लोगों से प्लास्टिक के प्रदूषण को समाप्त करने का आह्वान किया गया और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीम ने ट्रिपल आर रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल की जानकारी दी।

प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए और सभी से पॉलिथीन का प्रयोग ना करने अपील की, पकड़े जाने पर कार्यवाही हेतु चेताया।
मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, आईईसी टीम के सदस्य प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी आदि उपस्थित थे।









