उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस ने फरार वारंटी को जनपद हरिद्वार से किया गिरफ्तार

अभियुक्त को आज दिनांक 29.5.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

ऋषिकेश, 29 मई : ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशानुसार एवं  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में गैर जमानती वारंटों की तामील के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या-131/22 धारा 406, 420, 411, 120 B IPC से संबंधित वारंटी मनोज पुत्र रामपाल सिंह निवासी घघोला थाना कासना ग्रेटर नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश हाल पता राजलोक कॉलोनी फेस 1 किराएदार राजेश सैनी ज्वालापुर हरिद्वार को जटवाड़ा पुल जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त को आज दिनांक 29.5.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम
Asi राजकुमार
C 787 दिनेश मेहर

Related Articles

Back to top button