उत्तराखंडटिहरी गढ़वालहादसा

माला कुँठी पुल पर हादसा: गंगा में बहा युवक, दूसरे दिन भी बेनतीजा रही सर्चिंग

स्कूबा डाइविंग, राफ्टिंग और कांटे से तलाशी—टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी

 

ऋषिकेश, 12 दिसंबर (दिलीप शर्मा): माला कुँठी पुल पर बुधवार देर शाम एक युवक के गंगा नदी में बह जाने की सूचना पर पुलिस चौकी ब्यासी, हमराह फोर्स तथा एसडीआरएफ की टीमों द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

देहरादून का युवक नदी में बहा

घटनास्थल पर पता चला कि सुनील भंडारी (उम्र 23 वर्ष), निवासी लोवर तुनवाला, कस्तूरी चौक, देहरादून, अपने मित्र के साथ देवप्रयाग घूमने आया था। वापस लौटते समय दोनों माला कुँठी पुल के पास पूजा सामग्री प्रवाहित करने के लिए नदी किनारे पहुंचे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से सुनील गंगा में गिरकर बह गया।

पहले दिन की सर्चिंग—कोई सुराग नहीं

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ब्यासी अपनी टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुँचे। देर शाम तक नदी में व्यापक सर्चिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दूसरे दिन भी जारी तलाशी अभियान

गुरुवार को टीम ढालवाला ने स्कूबा डाइविंग के माध्यम से पानी के भीतर गहराई तक तलाशी ली। इसके साथ ही राफ्ट और कांटे की मदद से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन प्रयासों के बावजूद युवक का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है।

अभियान जारी

पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों द्वारा सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button