उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, 27 दिसंबर से बारिश–बर्फबारी के आसार

देहरादून, उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 दिसंबर से मौसम परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 27 और 28 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के तहत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button