उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

दून पुलिस का ऑपरेशन सफल : दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो स्कूटियां बरामद

देहरादून/ऋषिकेश,28 अगस्त 2025- देहरादून पुलिस ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ऋषिकेश और प्रेमनगर थाना क्षेत्रों से चोरी की गई दो स्कूटियां बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए ही वारदातों को अंजाम देते थे।

ऋषिकेश से हुई थी शुरुआत

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के आदर्श ग्राम निवासी हरगोपाल अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी स्कूटी (नम्बर UK-14C-5375) अज्ञात चोर उठा ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विशेष टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू कराई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने आस-पास के इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगे 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

जंगलात बैरियर से धर दबोचे आरोपी

लगातार खोजबीन के बाद 27 अगस्त को पुलिस को सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर जंगलात बैरियर के पास चैकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में वे चोरी की स्कूटी के साथ पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

1. कुलदीप सिंह (22 वर्ष), मूल निवासी बिजनौर (उ.प्र.), हाल में राजीव नगर कंडोली, देहरादून।

2. माइकल एड्रूस (21 वर्ष), निवासी राजीव नगर कंडोली, देहरादून।

नशे ने बना दिया अपराधी

पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए स्कूटियां चुराते थे। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र से भी एक स्कूटी चोरी की थी, जिसे उन्होंने लच्छीवाला जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वह स्कूटी भी बरामद कर ली।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की स्कूटियों को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे, लेकिन कागजात न होने के कारण उन्हें खरीदार नहीं मिला। ऐसे में वे वाहनों को जिले से बाहर बेचने की योजना बना रहे थे, मगर उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

बरामदगी

1. स्कूटी नम्बर UK-14C-5375 (लाल रंग, एक्टिवा) – मुकदमा संख्या 393/2025, कोतवाली ऋषिकेश।

2. स्कूटी नम्बर UK-07AQ-5436 (काला रंग, एक्टिवा) – मुकदमा संख्या 142/2025, थाना प्रेमनगर।

पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रा

  • उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल
  • आरक्षी राजकुमार
  • आरक्षी सौरभ वालिया
  • आरक्षी सोहन सिंह
  • आरक्षी पूरन सिंह

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन होने वाली वाहन चोरी से वे दहशत में थे। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button