महापौर शम्भू पासवान की अध्यक्षता में मौजूदा नगर निगम, ऋषिकेश कार्यालय स्थित भूखण्ड पर Multilevel Car Parking एवं निगम कार्यालय के निर्माण के सबंध में आहूत समीक्षा बैठक
एमडीडीए देहरादून में समीक्षा बैठक संपन्न हुई
ऋषिकेश, 20 जून : महापौर, ऋषिकेश शम्भू पासवान की अध्यक्षता में दिनांक 19/06/2025 को एम डी डी ए सभागार देहरादून में मौजूदा नगर निगम, ऋषिकेश कार्यालय स्थित भूखण्ड पर Multilevel Car Parking एवं निगम कार्यालय के निर्माण के सबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में सर्वप्रथम परियोजना स्थल की वर्तमान स्थिति एवं निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में अवगत कराते हुए वर्तमान में परियोजना स्थल पर खुदाई एवं पूर्व से विद्यद्यमान निगम कार्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही गतिमान होने के संबंध में अवगत कराया गया। तदुपरांत बैठक में अवगत कराया गया कि परियोजना स्थल पर पूर्व से विद्युत लाईन एवं ट्रांस्फार्मर स्थापित है, जिससे निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिस संबंध में अधिशासी अभियंता, उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन, ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया कि स्थल पर भूमिगत विद्युत केबल एवं 33/11 के०वी० की लाईन तथा ट्रांस्फार्मर विद्यमान है, जिससे मुख्यतः शहर की विद्युत आपूर्ति की जाती है, जिसे अन्यत्र स्थानान्तरित करने हेतु मा० महापौर द्वारा दिनांक 12/06/2025 को परियोजना स्थल पर स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार के अपोजिट लोक निर्माण विभाग के स्टोर का स्थल निरीक्षण किया गया था, जिस संबंध में एक प्रस्तुतीकरण भी तैयार किया गया है। प्रस्तुतीकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श उपरांत स्थल को स्थानान्तरण हेतु उपयुक्त पाते हुए चयनित स्थल के स्वामित्व के संबंध में उच्चस्तर पर निर्णय लिये जाने के निर्देश दिये गये तथा साथ ही अधिशासी अभियंता, उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन, ऋषिकेश को निर्देशित किया गया कि स्वयं के स्तर से विद्युत लाईन तथा ट्रांस्फार्मर को अन्यत्र स्थानान्तरित करने हेतु प्राक्कलन तैयार करते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को प्रेषित किया जाये, जिससे अग्रेत्तर कार्यवाही संपादित की जा सके।
अन्त में महापौर द्वारा सभी सदस्यों को उपरोक्त के अनुपालन किये जाने के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बैठक समाप्त किये जाने की घोषणा की गयी।
बैठक में निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित हुए :-
1. श्री मोहन सिंह बर्निया, सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, देहरादून।
2. श्री सुनील कुमार, अधिशासी अभियन्ता, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, देहरादून। 3. श्री शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन, ऋषिकेश।
4. श्री रमेश सिंह रावत, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, ऋषिकेश।
5. श्री अर्चित वर्मा, सहायक अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन, ऋषिकेश।
6. श्री शशांक सक्सैना, सहायक अभियन्ता, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, देहरादून।
7. श्री मंजीत शेरावत, परियोजना प्रबंधक, वॉप्कोस लि०, देहरादून।
अन्त में महापौर द्वारा सभी सदस्यों एवं अधिकारीयों को उपरोक्त के अनुपालन किये जाने के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बैठक समाप्त किये जाने की घोषणा की गयी।










