Blog

शीतलहर से राहत : पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पर्यावरण मित्रों को वितरित की जैकेट

नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में जुटे प

मुनिकीरेती-ढालवाला, (दिलीप शर्मा): शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पर्यावरण मित्रों को ठंड से बचाव हेतु जैकेट वितरित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इसके बावजूद पर्यावरण मित्रों की निष्ठा, मेहनत और समर्पण के चलते नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहती है। बीते कुछ सप्ताहों से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर सभासद विनोद सकलानी, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button