
ऋषिकेश, 7 जनवरी (दिलीप शर्मा): धार्मिक नगरी हृषीकेश में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला हृषीकेश बसंतोत्सव 2026 इस वर्ष 20 से 25 जनवरी तक भव्य रूप में मनाया जाएगा। आयोजन स्थल झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल परिसर रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल शर्मा ने बताया कि बसंतोत्सव के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी व श्रद्धालु शामिल होंगे।
20 जनवरी से होगा बसंतोत्सव का शुभारंभ
बसंतोत्सव का शुभारंभ 20 जनवरी को प्रातः 8 बजे श्री भरत मंदिर झंडा चौक पर ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे मैराथन दौड़ एवं संस्कृत विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
21 जनवरी: खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम
21 जनवरी को प्रातः 8 बजे लोनिवि बेस्ट हाउस ऋषिकेश से साइकिल दौड़ का आयोजन होगा।
प्रातः 10 बजे श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल झंडा चौक में विद्यालयी छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
11 बजे 7/11 बैडमिंटन क्लब, 72 सीडी हरिद्वार रोड में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
दोपहर 1 बजे पुरानी चुंगी, हरिद्वार रोड स्थित भगतराम प्लाट में दंगल प्रतियोगिता प्रारंभ होगी।
सांय 6 बजे से पंचतत्व बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
22 जनवरी: रक्तदान, कला प्रतियोगिता व फाइनल मुकाबले
22 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री भरत मंदिर झंडा चौक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
11 बजे छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता होगी।
सांय 5 बजे दंगल प्रतियोगिता का फाइनल,
रात 8 बजे बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल एवं
सांय 6 बजे से ‘म्यूजिक परिंदे’ द्वारा नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति होगी।
23 जनवरी: शोभायात्रा व सामाजिक कार्यक्रम
23 जनवरी को दोपहर 1 बजे श्री भरत महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
3:30 बजे बेबी शो तथा
सांय 6 बजे कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
24 जनवरी: धार्मिक आयोजन व कवि सम्मेलन
24 जनवरी को विशाल मंडारा का आयोजन होगा।
सांय 6 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
25 जनवरी: पारंपरिक खेल व मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति
बसंतोत्सव के अंतिम दिन 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता,
दोपहर 2 बजे रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सांय 7 बजे भारतीय सुप्रसिद्ध गायिका व राजनीतिज्ञ सुश्री मैथिली ठाकुर अपनी मधुर वाणी से भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगी, जो बसंतोत्सव 2026 का मुख्य आकर्षण होंगी।
महंत वत्सल शर्मा ने नगरवासियों से बसंतोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।









