उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेतीस्वच्छता

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत मुनिकीरेती-ढालवाला में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 8 चालान

30 से अधिक दुकानों में छापेमारी, प्रतिबंधित पॉलिथीन पर 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने निकाय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर कुल 8 दुकानों के चालान किए गए, जिनसे 2000 रुपये का राजस्व वसूला गया।

बुधवार को मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती एवं सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने कैलाश गेट, शीशम झाड़ी, ढालवाला, 14 बीघा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 30 से अधिक दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 8 दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग एवं बिक्री की पुष्टि होने पर चालानी कार्रवाई की गई।

मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के मद्देनज़र नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पालिका की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों एवं नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Back to top button