उत्तराखंडऋषिकेश

टीएचडीसी के अध्यक्ष आर.के. विश्नोई का निधन, विद्युत क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के. विश्नोई का आज (15 नवंबर 2025) स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से न केवल टीएचडीसी परिवार, बल्कि देश के संपूर्ण विद्युत क्षेत्र को भी गहरा आघात पहुंचा है।

सूचना के अनुसार, वे कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

टीएचडीसी सहित ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका दूरदर्शी नेतृत्व, काम के प्रति निष्ठा और उल्लेखनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

स्व. विश्नोई के परिजनों और समस्त शोकाकुल जनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।

उनका अंतिम संस्कार कल (16 नवंबर 2025) पूर्वाह्न 10:30 बजे पूर्णानंद घाट (जानकी सेतु के समीप), ऋषिकेश में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button