उत्तराखंडदेहरादून

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अटल जी के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा— उनके विचार आज भी हैं प्रेरणास्रोत

देहरादून, 25 दिसम्बर (दिलीप शर्मा): पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी विकास के मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय और जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button