उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई, नशे का आदी बताया गया अभियुक्त

ऋषिकेश,18 मई(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था और वह नशे का आदी भी है।

पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात्रि गश्त के दौरान डक रोड बस अड्डा ऋषिकेश क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र घर्ति पुत्र सेमशर निवासी ग्राम चमोली सेड, पोस्ट बांघाट, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0-198/2026 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को मंगलवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बरामदगी

  • एक अदद अवैध चाकू

पुलिस टीम

  • कांस्टेबल 273 विकास राणा
  • कांस्टेबल 1378 आशुतोष

Related Articles

Back to top button