
ऋषिकेश/श्यामपुर,18 मई(दिलीप शर्मा): डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को ग्राम सभा खैरी खुर्द के पांडे प्लॉट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथावाचक परम पूज्य बद्रीश जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, अमरदेव बडोनी, सूरजमणि जोशी, धर्मानंद सेमवाल, घनश्याम रतूड़ी एवं हर्षपती सेमवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके उपरांत डॉ. अग्रवाल भल्ला फार्म स्थित सिद्धिविनायक वेडिंग पॉइंट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कथावाचक परम पूज्य जय कृष्णा अंथवाल जी का आशीर्वाद लिया तथा आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य यजमान सुंदर सिंह रावत, पवन रावत, सुरेश सिंह रावत, जगदीश नौटियाल, मुकेश बेलवाल, संदीप बहुगुणा, आशीष रयाल, विजयलक्ष्मी एवं प्रियंका रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।










