
ऋषिकेश, 11 दिसंबर (दिलीप शर्मा): श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, झंडा चौक द्वारा वार्षिक शरदकालीन खेल महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल अमित अत्री (General Reserve Engineer Force) ने ध्वजारोहण कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष वत्सल प्रपन्नाचार्य, दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, श्रीमती उषा रावत, विनय उनियाल, बचन पोखरियाल, मनमोहन शर्मा, डी.बी.एस. रावत, रंजन अंथवाल, उपदेश उपाध्याय, रवि शास्त्री, विकास नेगी, विद्यालय के शिक्षक–कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एल. दीक्षित ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट जनों का स्वागत किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि कर्नल अत्री ने अपने प्रेरक संबोधन में बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया तथा अनेक उदाहरणों द्वारा खेलकूद के शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास में योगदान को रेखांकित किया।
खेल शिक्षक रचित अग्रवाल एवं श्रीमती स्वाति रावत के निर्देशन में विद्यालय के चारों सदनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे मुख्य अतिथि ने सलामी दी। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगा रहा, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।

खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम
हुला हूप रेस (UKG छात्राएं)
1st – अंशिका
2nd – वैष्णवी राणा
3rd – पीहू
कॉर्नेटो रेस (LKG छात्र)
1st – वरदान रावत
2nd – आरव जेठुरी
3rd – रुद्रांश
सैक रेस (कक्षा 1 छात्र)
1st – वैदिक पाल (रामन हाउस)
2nd – रुशांक भंडारी (रामन हाउस)
3rd – आरव रतुरी (शिवाजी हाउस)
बुक बैलेंसिंग (कक्षा 1 छात्राएं)
1st – दिव्यांशी (टैगोर हाउस)
2nd – वृंदा नैथानी (रामन हाउस)
3rd – दिव्यांशी चौहान (शिवाजी हाउस)
शॉटपुट (कक्षा 9–10)
1st – अमन मालिक (अशोका हाउस)
2nd – साहिल पुंडीर (अशोका हाउस)
3rd – कार्तिक (टैगोर हाउस)
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रिद्मिक योगा और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कर अपने प्रतिभा कौशल से सभी को प्रभावित किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि खेल महोत्सव के आगामी कार्यक्रम भी उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न कराए जाएंगे।









