ऋषिकेश पुलिस का डबल एक्शन स्मैक और शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, लाखों की खेप बरामद

देहरादून/ऋषिकेश 18 अगस्त- नशे के कारोबार और अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए दून पुलिस ने रविवार को ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई की। दो अलग-अलग अभियानों में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर और एक शराब तस्कर को दबोचते हुए लाखों रुपये की अवैध खेप बरामद की।
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान ऋषिकेश पुलिस ने त्रिवेणी घाट के पास से सागर जायसवाल (28), निवासी बनखण्डी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया।
- आरोपी के पास से 11.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में सामने आया कि वह स्थानीय युवाओं को नशा बेचने आया था।
आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
पुलिस टीम: उ0नि0 विनेश कुमार, का0 विनीत कुमार, का0 रूपेश कुमार
शराब तस्कर पर कार्रवाई-
उधर, अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने जय प्रकाश (20), निवासी डिचली, चिन्यालीसैण, उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया।
- उसके पास से 35 ट्रैटा पैक माल्टा मसालेदार, 08 पव्वे रोयल, 03 पव्वे मैकडब्लूएस और 03 पव्वे 8PM अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
- आरोपी तस्करी के लिए काली स्कूटी (UK 14A-6405) का इस्तेमाल कर रहा था।
फिलहाल उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम: अ0उ0नि0 राजकुमार, हे0कानि0 अमित राणा, का0 मुकेश जोशी, का0 कमलेश कुमार
अभियान जारी रहेगा-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस लगातार अवैध नशे और शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।









