उत्तराखंडपुरस्कृत

शहिद प्रदीप रावत रा.उ.मा. विद्यालय बैराई गांव में शहीद के पिता द्वारा कक्षा 6 से 10 तक हर क्लास के प्रथम 3 विद्यार्थियों को परितोषिक प्रदान किया गया

सभी उपस्थिति द्वारा सर्व प्रथम शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

टिहरी / बैराई गांव ( ऋषिकेश ), 10 मई : शुक्रवार 09 मई 25 को शहिद प्रदीप रावत रा.उ.मा. विद्यालय बैराई गांव में शहीद के पिता द्वारा कक्षा 6 से 10 तक हर क्लास के प्रथम 3 विद्यार्थियों को परितोषिक प्रदान किया गया­। सभी उपस्थिति द्वारा सर्व प्रथम शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

बतादें कि इस विद्यालय को भाजपा सरकार द्वारा विगत वर्ष शाहिद प्रदीप रावत के नाम कर दिया गया था।

उसी वर्ष श्री कुंवर सिंह रावत जी द्वारा विद्यालय में आकर अपने शहिद पुत्र के नाम से हर वर्ष उत्कृष्ठ विद्यार्थियों के लिए उचित छात्रवृति योजना देने की घोषणा की गई थी।

आज इस प्रथम छात्र वृति कार्यक्रम में विद्यालय के सम्मनित प्रधानाद्यापक श्री राजपाल राणा, मुख्य अतिथि श्री कुंवर सिंह रावत, विशिष्ठ अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्री गजेंद्र राणा, पूर्व शिक्षक पूरण सिंह रावत, श्री कान सिंह चौहान, अनिल चौहन, नरेंद्र रावत, गजेंद्र रावत, विशाल चौहान, कई अन्य अध्यापक एवं छात्र छात्रायों सहित मातृ शक्तियां मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button