
ऋषिकेश, 15 जुलाई 2025 – हरेला पर्व के पावन अवसर पर ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय पहल में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और समाजसेवी संस्था “एक छोटी सी आशा” के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में “एक छोटी सी आशा” संस्था की संयोजिका भावना अडानी सिंधी के साथ तृप्ति कालरा, मधु गर्ग, मनजीत कौर, मनप्रीत छाबड़ा, अर्चना पाहवा, रिम्पी आनंद, ज्योति शरण और रेनू शरण आदि सदस्यों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक गुरुविंदर सलूजा और प्रधानाचार्य सरिता पैन्यूली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की नींव रखते हैं।”
विद्यालय की शिक्षिकाएं किरण बबिता, नीलम, यशोदा बिष्ट, बदरूखी, सीमा, मीनू, रजनी, अर्चना, अनुराधा और सोनम भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संकल्प लिए और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनका संरक्षण करने की जिम्मेदारी ली।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि छात्रों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव पैदा करना था। हरेला पर्व के इस शुभ अवसर ने स्कूल को हरियाली की ओर एक कदम और आगे बढ़ाया।










