उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मीरा नगर में 20 लाख की विधायक निधि की घोषणा

मीरा नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों से किया संवाद 

ऋषिकेश, 10 दिसम्बर (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मीरा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय लोगों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने के उद्देश्य से सड़कों के निर्माण हेतु 20 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत करने की घोषणा की। यह राशि मीरा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में सहायक होगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में विरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, योगेंद्र सैनी, गंगा देवी, अनीता प्रधान, पुनीता भंडारी, मनीराम, मानिक चंद, माया घाले, दिनेश चंद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button