उत्तराखंडऋषिकेशपुण्यतिथि

डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कैंप कार्यालय ऋषिकेश में विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश, 6 दिसंबर (दिलीप शर्मा): भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज ऋषिकेश विधानसभा स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री  ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा सरकार द्वारा अंबेडकर के सम्मान को नई ऊँचाई—अग्रवाल

डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब के सम्मान में देशभर में पाँच तीर्थ स्थलों का नामकरण कर उनके आदर्शों को अमर कर दिया है। यह निर्णय समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं समानता की भावना को सशक्त करता है।

“बाबा साहेब के विचार भारत की आत्मा”

विधायक ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समरसता, समान अधिकारों और एक सशक्त राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके विचार भारत की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत हमें सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करते रहेंगे।

कमजोर वर्गों के उत्थान का संकल्प लें – अग्रवाल

डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य करें, तभी बाबा साहेब के सपनों का भारत साकार हो सकेगा।

कार्यक्रम में रायवाला प्रधान सागर गिरी, अभय शर्मा, प्रदीप सूद, मनोज ज़ख्मोला, गीतांजलि ज़ख्मोला, पंकज पाल, कांटा प्रकाश, राजेश लाखेड़ा, मुकेश कंडवाल, मधुर शर्मा, सूरज तिवारी, मुदित अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button