टिहरी ट्रेफिक पुलिस ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए अथक परिश्रम से एक बिछड़े हुए परिवार को मिलाया
ट्रैफिक पुलिस टी एस आई अनिल सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह जस्ता चालक, टीपी गणेश, एचजी प्रकाश आर्य ने अथक परिश्रम से मंजू देवी के पति को जंगल से ढूंढ कर पत्नी मंजू देवी मिलाया


टिहरी / मुनि की रेती, 04 जुलाई : एच.जी. प्रकाश आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सांय जब ट्रेफिक पुलिस ओंकारा नन्द इंस्टिट्यूट के पास बाई पास रोड़ पर गस्त पर थी एक महिला अपनी पुत्री के साथ रोते हुए उनके पास आयी और बताया कि उनके पति की दिमागी हालत ख़राब होने की वजह से वो ऊपर जंगल की ओर भाग गए हैं।



महिला ने अपना नाम मंजू देवी पिता का नाम इंद्र राज तथा पति का नाम शंकर बताया जो सोना वार्ड नं 08 नहर कालोनी गुड़गांव हरियाणा के रहने वाले हैं, ऋषिकेश घूमने आए थे, बस मे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह भागते हुए जंगल में चले गए उनका परिवार का रो रो के बुरा हाल था साथ में छोटी लड़कियां भी रो रही थी इंटरसेप्टर लेकर बाईपास होते हुए तपोवन जा रहे थे तो महिला और बच्चे रोते हुए आते हैं और मदद के लिए हमें रोकते हैं जो आदमी अपनी मानसिक शक्ति खो चुका था बाई पास रोड़ पर ओंकारा नन्द इंस्टिट्यूट के पास ऊपर लग भग दो किलोमीटर दूर जंगल मे भाग गया था जिसे टी एस आई अनिल सिंह नेगी के दिशा निर्देशन मे सुरंन्द्र जस्ता चालाक, टी. पी. गणेश एवं एच.जी.प्रकाश आर्य ने उस व्यक्ति को काफी मसक्कत बाद पकड़ कर लाते हैं और उनके परिवार के सपूत करते हैं परिवार काफी खुश हो जाता है। परिवार उत्तरखंड पुलिस का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देते हैं।









