अवैध शराब तस्करी में एक गिरफ्तार, 48 टैट्रा पैक बरामद
ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी भी जब्त
ऋषिकेश, 27 अगस्त 2025- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 48 टैट्रा पैक देशी शराब और एक स्कूटी बरामद की है।
चैकिंग अभियान में मिली सफलता-
कोतवाली क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा 26 अगस्त की देर शाम कुम्हारवाड़ा गली, ऋषिकेश में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को दबोचा गया। अभियुक्त की पहचान विक्रम सिंह (38 वर्ष), पुत्र स्व. फूल सिंह, निवासी रेलवे रोड, पुरानी जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में हुई।
उसके कब्जे से 48 टैट्रा पैक देशी शराब (माल्टा) और एक स्कूटी (UK 07A-3459) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
मुकदमा दर्ज-
पुलिस ने आरोपी पर मु.अ.सं. 421/2025 धारा 60/72 Excise Act के तहत मामला दर्ज किया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम की भूमिका-
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –
- का0 1368 सोहन सिंह
- का0 1057 पूरण जोशी अभियान आगे भी जारी-
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।










