उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

मुनिकीरेती-ढालवाला में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी

12 चालान, 1400 रुपये का जुर्माना वसूला; दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

मुनिकीरेती-ढालवाला/टिहरी (दिलीप शर्मा): सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने और सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी के खिलाफ नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने गुरुवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 चालान करते हुए कुल 1400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सफाई निरीक्षक कमल चौहान ने किया। टीम ने सबसे पहले जानकी झूला पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां नौ दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

इसके बाद टीम ने कैलाश गेट क्षेत्र में छापेमारी की, जहां तीन दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन का विक्रय करते हुए पाया गया। इस पर तत्काल चालान काटते हुए जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक ने दुकानदारों से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button