राष्ट्रीयविमान हादसा

दुःखद – रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सातों लोगों की मौत

उड़ान भरने के कुछ देर बाद ATC से टूटा संपर्क, पायलट सहित मरीज और मेडिकल टीम की गई जान

रांची/नई दिल्ली : रांची से दिल्ली आ रही एक एयर एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर सामने आई है। विमान में कुल सात लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया, जिसके बाद उसके क्रैश होने की सूचना मिली। हादसे में सभी सातों लोगों की मौत की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान ने रांची से शाम 17:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही विमान का ATC से संपर्क समाप्त हो गया। बाद में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई।

ये लोग थे विमान में सवार

एयर एम्बुलेंस को पायलट विवेक विकास भगत और सर्वराजदीप सिंह उड़ा रहे थे।

विमान में मरीज के रूप में संजय कुमार को दिल्ली लाया जा रहा था। उनके साथ अर्चना देवी और धुरु कुमार मौजूद थे।

मेडिकल टीम में डॉ. विकास कुमार गुप्ता डॉक्टर के रूप में तथा सचिन कुमार मिश्रा पैरामेडिक के रूप में मरीज के साथ यात्रा कर रहे थे।

जांच के आदेश, राहत एवं बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी में सभी सातों लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस दुखद हादसे से परिजनों में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button