उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

पशुलोक बैराज में सीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ, महापौर शंभू पासवान ने किया उद्घाटन

वार्ड संख्या 27 में लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, क्षेत्रवासियों को आवागमन में मिलेगी राहत

 

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत वार्ड संख्या 27 स्थित पशुलोक बैराज क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। माननीय महापौर शंभू पासवान ने विधिवत फीता काटकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पशुलोक बैराज क्षेत्र में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। नई सीसी सड़क बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में हो रही समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में भी विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

इस अवसर पर अभिनव मलिक, हर्षवर्धन रावत, नगर निगम के अवर अभियंता संदीप रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button