उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 42 पव्वे बरामद

चन्द्रेश्वर नगर से एक आरोपी गिरफ्तार, नशा तस्करों पर अभियान जारी

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून में नशा मुक्त अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान चन्द्रेश्वर नगर क्षेत्र से अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को गली नंबर-22 चन्द्रेश्वर नगर में चेकिंग के दौरान आरोपी लाल बहादूर साहनी (58 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गणेश साहनी निवासी चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के कब्जे से 42 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0-103/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अंगेश्वर कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button