उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा—युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे युवा

ऋषिकेश, 24 मार्च (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को गुलदस्ते भेंट कर, माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र और समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और युवा ही समाज की मजबूत रीढ़ हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो नई ऊर्जा, नई सोच और नवाचार के साथ संगठन को गति प्रदान करता है।

डॉ. अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं के उत्साह और समर्पण से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफलता मिलेगी।

इस मौके पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजल्वाण, उपाध्यक्ष अमनदीप नेगी, सुजीत यादव, अभिषेक रावत, पंकज थपलियाल, अक्षर लाखेड़ा सहित जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button