नरेंद्रनगर–रानीपोखरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत
70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


नरेंद्र नगर/टिहरी 25 मार्च (दिलीप शर्मा): नरेंद्रनगर–रानीपोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पूर्व सैनिक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, नरेंद्रनगर से लगभग 4 किलोमीटर आगे गुजराडा की ओर एक हुंडई कार (यूके 07 बीएम 0076) अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम, उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में तथा अग्निशमन एवं आपदा राहत टीम के अधिकारी शंकर चंद रमोला मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन चालक एवं स्वामी मनमोहन सिंह रावत (43 वर्ष), निवासी ग्राम कानहरवाला, पोस्ट भानियावाला को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नरेश गुलवानी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही










