उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

गंगा नगर में नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

महापौर शम्भू पासवान ने 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले का किया उद्घाटन, मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ऋषिकेश, 25 मार्च (दिलीप शर्मा): नगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आगामी मानसून के दौरान जल-निकासी की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में महापौर शम्भू पासवान द्वारा वार्ड संख्या 20, गंगा नगर में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में क्षेत्र में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है। उद्घाटन अवसर पर महापौर ने कहा कि गंगा नगर क्षेत्र के निवासी लंबे समय से जल-निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। भारी वर्षा के दौरान गलियों में पानी भर जाने से आमजन का आवागमन बाधित होता था, जिसे ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी गई है।

 

महापौर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून शुरू होने से पहले ही स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सहित नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button