ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 टेट्रा पैक बरामद, एक गिरफ्तार
पित्रेश्वर घाट के पास मायाकुंड क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी


ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने मायाकुंड स्थित पित्रेश्वर घाट के पास छापेमारी करते हुए 42 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत लगातार चेकिंग और दबिश की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी गौरव जस्सल उर्फ भट्टी (38 वर्ष), निवासी घाट रोड ऋषिकेश, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई।
इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 120/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरामदगी:
- 42 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब
गिरफ्तार आरोपी:
- गौरव जस्सल उर्फ भट्टी, निवासी घाट रोड ऋषिकेश, उम्र 38 वर्ष
पुलिस टीम:
- हेड कांस्टेबल पंकज सालार
- कांस्टेबल विनीत कुमार










