उत्तराखंडऋषिकेशशुभकामनाएं

ऋषिकेश में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल बोले—निष्ठा और समर्पण से संगठन को करें सशक्त, चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनायें

ऋषिकेश, 26 मार्च (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला ऋषिकेश (ऋषिकेश विधानसभा) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम वीरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर, माला पहनाकर एवं मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का मूल आधार है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दें और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किशन मंडल, जिला कार्यालय मंत्री सच्चिदानंद भट्ट, जिला सोशल मीडिया संयोजक श्वेता राजपूत, सह संयोजक अमन भट्ट, जिला आईटी संयोजक संजय ध्यानी एवं वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि राणा सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button