उत्तराखंडऋषिकेशप्रशिक्षण

ऋषिकेश में SDRF का जन-जागरूकता अभियान, NSS प्रतिभागियों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर

कबीर चौरा आश्रम में आयोजित प्रशिक्षण में CPR, फर्स्ट एड, रोप व फ्लड रेस्क्यू तकनीकों की दी गई जानकारी

ऋषिकेश, 27 मार्च (दिलीप शर्मा): राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) टीम ढालवाला द्वारा निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में कबीर चौरा आश्रम, ऋषिकेश में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम MIT ढालवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आवश्यक जीवन रक्षक कौशलों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें आपदा की परिभाषा, विभिन्न प्रकार की आपदाएं, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, ब्लीडिंग कंट्रोल मेथड, खुले एवं बंद घावों का उपचार, एफबीएओ (Foreign Body Airway Obstruction) तथा सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) जैसी जीवन रक्षक तकनीकों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया गया। साथ ही लिफ्टिंग एवं मूविंग के सुरक्षित तरीकों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अतिरिक्त SDRF टीम ने प्रतिभागियों को रोप रेस्क्यू, डीप डाइविंग तथा फ्लड रेस्क्यू में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को इन उपकरणों के प्रति जागरूक बनाना और आपदा की स्थिति में उनके प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना था।

इस अवसर पर NSS की ओर से डॉ. ऋतेश जोशी, राजेश चौधरी एवं योगेश लखेड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इससे उनमें आपदा के समय स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सहायता करने की भावना और क्षमता का भी विकास हुआ।

Related Articles

Back to top button