फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय मे पेश
अभियान के तहत लगातार कार्यवाही


ऋषिकेश, 27 मार्च (दिलीप शर्मा): कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा टीमों का गठन कर लगातार चेकिंग एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 27.03.2026 को मु0अ0सं0 81/2024, धारा 363/376 भादवि से संबंधित फरार चल रहे वारंटी सोनू पुत्र स्वर्गीय जयपाल, उम्र 21 वर्ष, को मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्रपाल वाली गली, खड़खड़ी, कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का वर्तमान पता –
C/O श्रीमती कुसुम सैनी, पत्नी स्व. सुरेश सैनी, नियर ग्रीन फील्ड स्कूल, गली नं. 03, नई बस्ती तथा स्थायी पता – खड़खड़ी, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार है।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दिनांक 27.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण
1. सोनू पुत्र स्व. जयपाल, उम्र 21 वर्ष
निवासी – नई बस्ती/खड़खड़ी, जनपद हरिद्वार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 राजकुमार
2. का0 84 सौरभ वालिया
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।










