ऋषिकेश में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, चोरी की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त
नशे का आदी है आरोपी, पूर्व में भी जा चुका है जेल; पुलिस के चेकिंग अभियान में रेलवे स्टेशन के पास दबोचा


ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक पाठक (26 वर्ष) पुत्र मनोज पाठक निवासी गुमानीवाला, मनसा देवी मंदिर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है।
इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 122/2026 धारा 4/25 (1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 28 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बरामदगी:
एक अदद अवैध चाकू
पुलिस टीम:
कांस्टेबल 1368 सोहन सिंह
कांस्टेबल 192 अंकुल
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई जारी है।










