

ऋषिकेश/हरिपुरकला 3अप्रैल(दिलीप शर्मा)ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रायवाला मंडल द्वारा हरिपुर कला में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने बताया कि सात सत्रों में आयोजित यह प्रशिक्षण महाभियान विभिन्न विषयों के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, प्रशिक्षण वर्ग पालक गणेश रावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, बलविंदर सिंह, सतपाल सैनी, अंजलि रावत नैथानी, दीवान सिंह रावत, मनोज डंगवाल, सुंदरलाल गौड़, मनोज शर्मा, बबीता कमल, कमल कुमार, बिना बंगवाल, सोबन सिंह कैंतुरा, लक्ष्मी गुरुंग सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










