उत्तराखंडऋषिकेशरेस्क्यू

गंगा में बह रहे नेपाली युवक का सकुशल रेस्क्यू, जल पुलिस और आपदा राहत दल की तत्परता से बची जान 

त्रिवेणी घाट पर तैनात टीम ने तत्काल चलाया अभियान, युवक ने जताया आभार

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : गंगा नदी में बह रहे एक 22 वर्षीय नेपाली युवक को जल पुलिस एवं आपदा राहत दल की तत्परता से सकुशल बचा लिया गया। घटना के बाद युवक ने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल के जिला कैलाश, थाना पथरिया क्षेत्र के धनगढ़ी पोस्ट निवासी राम चौधरी (22) पुत्र रविंद्र चौधरी गंगा में तैरते समय अचानक तेज बहाव में बहने लगे। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने मदद के लिए जोर-जोर से पुकार लगाई।

त्रिवेणी घाट पर तैनात जल पुलिस एवं आपदा राहत दल के जवानों ने युवक की आवाज सुनते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद राम चौधरी पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। उन्होंने मौके पर मौजूद जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों का आभार व्यक्त किया।

रेस्क्यू अभियान में मुख्य आरक्षी चैतन्य कुमार, मुख्य आरक्षी हरीश गुसाईं, गोताखोर विनोद सेमवाल तथा आपदा राहत दल के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार और आरक्षी विनोद बिष्ट शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button