

ऋषिकेश/रायवाला, 3अप्रैल (दिलीप शर्मा): रायवाला के प्रतीत नगर वार्ड-1 स्थित गोर्खाली भवन में विधायक निधि से लगभग ₹5 लाख की लागत से निर्मित फर्श एवं अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विधायक निधि का सदुपयोग करते हुए लगातार जनहित से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने गोर्खाली समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है, इसलिए उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रतीत नगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, चित्रवीर क्षेत्री, यशोदा शर्मा, तिलक बहादुर, पदम थापा, अलका क्षेत्री, गणेश रावत और विष्णु शर्मा सहित गोर्खाली समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने विकास कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।










