उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई: 32 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नशा मुक्त अभियान के तहत आईडीपीएल गोल चक्कर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मिली सफलता

           

ऋषिकेश, 04 अप्रैल (दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग और दबिश दी जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा आईडीपीएल गोल चक्कर, ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बालीपाल (60 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय जगनाथ पाल, निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 32 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 131/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी:

  • 32 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • बालीपाल पुत्र स्व. जगनाथ पाल (उम्र 60 वर्ष), निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश

पुलिस टीम:

  • कानि0 46 जयवीर
  • कानि0 101 सुनील कुमार

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button