
ऋषिकेश,14 अप्रैल(दिलीप शर्मा): श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में अंबेडकर जी के जीवन और उनके योगदान पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी भी प्रकार के अभाव को अपनी प्रगति में बाधा नहीं बनने देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, जयकृत रावत, नवीन मैंडोला, शालिनी कपूर, रंजन अंतवाल, प्रवीन रावत, रेहा ध्यानी, सुशीला बर्थवाल, ऋचा अमोली, सुनीता शर्मा, भगवती प्रसाद जोशी, संजीव कुमार, रेखा बिष्ट, संजीव चौधरी, धनंजय रांगड़, सुनील थपलियाल, ज्योतिर्मय शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।










