उत्तराखंडऋषिकेश

अंबेडकर जयंती पर ऋषिकेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया माल्यार्पण

अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को किया गया याद, बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

ऋषिकेश,14 अप्रैल(दिलीप शर्मा): भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ऋषिकेश के अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मेहनतकश एवं श्रमशील शिल्पकार बंधुओं को भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर नंदकिशोर जाटव, जितेंद्र भारती (जिला मंत्री, अनुसूचित मोर्चा), राकेश कुमार (मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा), राधे जाटव, संजय कुमार, मोहित दिवाकर, शिवम डुलकज, विक्की खैरवाल, दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button