

ऋषिकेश,14 अप्रैल(दिलीप शर्मा): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का विशाल जनसैलाब रवाना किया गया।

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता वाहनों के माध्यम से नटराज चौक से कार्यक्रम स्थल के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर क्षेत्र के विकास, सुगम यातायात और आर्थिक प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, प्रतीक कालिया, संजीव पाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, चंदू यादव, भाजयुमो जिला मंत्री कौशल बिजलवान, अनिरुद्ध शर्मा, निवेदिता सरकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










