उत्तराखंडऋषिकेशराजनीति

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को लेकर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का हमला

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के विरोध को बताया महिला विरोधी मानसिकता, कहा—देश की मातृशक्ति देगी जवाब

 

ऋषिकेश,17 अप्रैल(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने संसद भवन में मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत “नारी शक्ति वंदन” अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने विपक्ष के इस रुख को महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच का प्रतीक बताया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह बिल देश की आधी आबादी—महिलाओं—को सशक्त बनाने, उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के पास इस अवसर पर सकारात्मक भूमिका निभाने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसका विरोध कर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी। डॉ. अग्रवाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकार जैसे गंभीर विषय पर भी विपक्ष राजनीति कर रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि देश की मातृशक्ति विपक्ष के इस रवैये को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका उचित जवाब देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button