उत्तराखंडएम्स ऋषिकेशचिकित्सा

एम्स ऋषिकेश में ‘आभा’ से आसान हुआ ओपीडी पंजीकरण, लंबी कतारों से मरीजों को राहत

9 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित, आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.83 लाख को मिला निशुल्क उपचार

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश स्थित एम्स में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लागू ‘आभा’ (ABHA) क्यूआर कोड आधारित स्कैन एंड शेयर प्रणाली मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस सुविधा के माध्यम से मरीज अब बिना लंबी कतार में लगे ओपीडी पंजीकरण कर पा रहे हैं। नवंबर 2022 से शुरू हुई इस व्यवस्था से अब तक 9 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि लाखों स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से लिंक किए जा चुके हैं।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, एबीडीएम के नोडल अधिकारी डॉ. भरत भूषण भारद्वाज के अनुसार, क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत पंजीकरण, मोबाइल में सुरक्षित रिकॉर्ड और कागज रहित प्रक्रिया इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं।

इधर, एम्स ऋषिकेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत भी मरीजों को व्यापक लाभ मिल रहा है। अक्टूबर 2018 से मार्च 2026 तक 1.83 लाख से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है, जो राज्य में सर्वाधिक है। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने व एक्टिवेशन के लिए हेल्प डेस्क भी संचालित की जा रही है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को तुरंत सुविधा मिल रही है।

Related Articles

Back to top button