ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्रभारी जिलाधिकारी ने लिया जायजा
रिकॉर्ड, सीसीटीवी निगरानी और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

टिहरी गढ़वाल(दिलीप शर्मा): नई टिहरी में स्थापित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रिकॉर्ड के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था तथा डबल लॉक सिस्टम की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एफएलसी हॉल सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया।
उन्होंने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों, फायर सेफ्टी उपकरणों एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की नियमित जांच करते हुए आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।
निरीक्षण के दौरान एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रतिनिधि मुरारी लाल खण्डवाल सहित निर्वाचन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित










